फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bjp afraid from sp and congress alliance

सपा-कांग्रेस गठबंधन से डर रही भाजपा

Sat, 25 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sat, 25 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
bjp afraid from sp and congress alliance
खुरहट बाजार में आयोजित चुनावीसभा को संबोधित करते युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, मंच पर मौजूद भोजपुरी स्टार पवन सिंह।
समाजवादी पार्टी के मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के प्रत्याशी बैजनाथ पासवान के पक्ष में भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह एवं सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के ने दो स्थानों पर चुनावी जनसभा की। करहां और खुरहट बाजार में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सपा और कांग्रेस के गठबंधन से सिर्फ विधानसभा चुनाव को लेकर ही नहीं बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी डर रही है।
विज्ञापन


विकास यादव ने कहा कि भाजपा इन दिनों प्रदेश के चुनाव में अपराध की बात कर रही है। जब कि नेशनल क्राइम ब्यूरो रिकार्ड के अनुसार देखा जाए तो जो भी भाजपा शासित प्रदेश हैं वहां सबसे अधिक अपराध हुए हैं। कहा कि मोदी जी गदहे से प्रेरणा लेने की बात कहते हैं लेकिन वह माल ढोने का काम करता है न कि सरकार चलाने के काम आता है। अखिलेश सरकार ने न सिर्फ प्रदेश में युवाओं को रोजगार दिया बल्कि किसान, मजदूर को समाजवादी पेंशन भी दिया।
विज्ञापन


गरीबों के स्वास्थ्य के लिए एंबुलेंस चलाई, 100 नंबर पुलिस सेवा को मजबूत किया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए। कहा कि अखिलेश यादव की लोकप्रियता एवं गठबंधन से विपक्षी पार्टियां घबरा गई हैं। कहा कि पहली बार देश को ऐसा प्रधानमंत्री देश को मिला है जो झूठ भी बोलने से गुरेज नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने अपने गीत के माध्यम से सपा का गुणगान किया और लोगों की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव,  जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, सूर्यभान यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, रवींद्र यादव, अमिरुल्लाह, अजीत यादव, रामशबद यादव,  आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed