फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Birsa Munda was a vigilant watchdog of the water forest land

जल जंगल जमीन के सजग प्रहरी थे बिरसा मुंडा

Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Birsa Munda was a vigilant watchdog of the water forest land
मऊ। संयुक्त किसान मोर्चा भाकपा (माले) ने हकीकत पुर स्थित भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। किसान नेताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा साम्राज्यवादी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की लड़ाई के नायक थे।
विज्ञापन

झारखंड सहित पूरे देश में आदिवासी जननायक के लड़ाकू तेवर से अंग्रेजी सरकार हमेशा भयभीत रही।आज जब वर्तमान सरकार साम्राज्यवादी कारपोरेट पूंजी पतियों के इशारे पर पूरे जल, जंगल ,जमीन को उनके हवाले कर देना चाहती है। वक्ताओंने कहा कि अपने हक अधिकार के लिए लड़ने वाले आदिवासियों, किसानों, मजदूरों के पक्ष में बोलने वाली आवाजों को दबाने के लिए उनको जेलों में डाल रही है और हत्या करा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि मोदी योगी सरकार देश में लोकतांत्रिक संवैधानिक संस्थानों को कमजोर कर गरीब मेहनतकश मजदूर आदिवासियों की आवाज को दबाना चाहती है। लंबे संघर्षों से हासिल सामाजिक न्याय का आधार आरक्षण को सरकारी संस्थाओं को बेचकर पंगु बना रही है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि देश की आम गरीब मजदूर जनता बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी,और निजीकरण से त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बेलगाम हो गए हैं। करोना महामारी, नोटबंदी और जीएसटी से तबाह आर्थिक बाजार उबरने का नाम नहीं ले रहा है। महंगाई, बेरोजगारी पिछले चालीस बरसों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मोदी योगी सरकार की संप्रदायिक राजनीति से समाज में विभाजन की कोशिश जारी है। त्रिपुरा इसकी जीती जागती मिशाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि देश को बांटने वाली ताकतों को शिकस्त देने के लिए सभी नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, किसानों बुनकरों मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार होना होगा। कार्यक्रम जयप्रकाश धूमकेतु, किसान नेता विरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, शिवमूरत गुप्ता, जयप्रकाश ,आमिर भाई ,अजमल बिलाली, साधु यादव मुन्ना, अमन, अनिल, जंग बहादुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed