फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor collision
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के इदारतगंज मोहल्ले में बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में मौत क? - फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के इदारत गंज मोहल्ले के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के जैंगवा गांव निवासी उमाशंकर सिंह (50) पुत्र धर्मदेव सिंह सुबह बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना बाजार में कुछ जरूरी काम से आ रहे थे। इदारतगंज मोहल्ले के पास सीमेंट लदे ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाइक लेकर ट्रैक्टर के नीचे आ गए। जहां उनकी ट्रैक्टर में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली चली आई। इस बाबत कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा अज्ञात ट्रैक्टर के खिलाफ तहरीर मिल गई है। तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन को जाना था ड्युटी वापस
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जैंगवा गांव निवासी उमाशंकर सिंह पुत्र धर्म देव सिंह मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में कार्यरत थे। वे 10 दिन पूर्व घर छुट्टी लेकर घर आए थे। उन्हें तीन दिसंबर को वापस ड्युटी पर जाना था। ड्युटी पर वापस जाने के लिए उन्होंने टिकट भी बुक करा लिया था। उमाशंकर सिंह तीन भाइयों विजय पाल सिंह, गोविंद सिंह से छोटे थे। इनका एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इनमें से बेटे और दो पुत्रियों की शादी कर चुके हैं। उमाशंकर सिंह काफी मिलनसार व्यक्ति थे इनके मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed