फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider dies due to falling into pit, chaos in village

गड्डे में गिरने से बाइक सवार की मौत, गांव में मचा कोहराम

Fri, 19 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to falling into pit, chaos in village
कोपागंज/इंदारा (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार के पास अंडर ग्राउंड पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक सूर्यप्रकाश यादव उर्फ गुड्डू 28 पुत्र स्व. रामबचन यादव कोपागंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी था। गुरुवार की रात युवक खाना खा कर अपने घर से ट्यूबवेल पर सोने जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान इंदारा बाजार के पास अंडर ग्राउंड पुल बनाने के लिए खोदे गए 13-14 फीट गहरे गड्ढे में युवक बाइक सहित गिर गया। इस दौरान पानी मे डूबने से बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जाता है युवक का घर बड़ागांव में था, जबकि ट्यूबवेल घर से दूर सरायमख्खन गांव में है। रात को 10 बजे के करीब खाना खा कर युवक बाइक से ट्यूबवेल पर जाने के लिए निकला।
विज्ञापन

इस दौरान बरसात के चलते उसकी बाइक फिसलकर खोदे गए अंडर ग्राउंड पुल के लिए खोदे गए गड्डे में जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। करीब घंटों बाद कुत्तों की भौंकने की आवाज पर जब ग्रामीणों ने जाकर देखा तो एक बाईक सहित एक व्यक्ति उसमें गिरा पड़ा था। आनन फानन में ग्रामीणों ने उसको गड्डे से बाहर निकाला तो उसकी पहचान सूर्य प्रकाश यादव उर्फ गुड्डू पुत्र स्वर्गीय रामबचन यादव उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। वह दो भाईयों में छोटा था। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद ग्रामीणों में रेलवे के प्रती काफी आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है की रेलवे के द्वारा अन्दर ग्राउंड पुल बनाने से गांव के दो रास्ते अवरूद है रेलवे लाईन के वजह से गांव दो भागों में बट गया है। जिससे हम ग्रामीणों को इसी रास्ते से आना जाना लगा रह रहा है। उसमें भी सड़क के किनारे रेलवे द्वारा 13-14 फिट गड्डे खोद दिया गया है। जिसकी कोई भी निशान देही नहीं किया गया है। सूचना पर पहुंची कोपागंज की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed