{"_id":"65e9acc82f5b6dd926061d61","slug":"bike-rider-collides-car-saving-dog-in-mau-one-dead-on-injured-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कुत्ते को बचाने में कार से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, नंबर प्लेट के सहारे पुलिस करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कुत्ते को बचाने में कार से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, नंबर प्लेट के सहारे पुलिस करेगी कार्रवाई
Thu, 07 Mar 2024 05:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 05:32 PM IST
सार
Mau News: मृतक की शिनाख्त हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत ग्राम पंचायत के खरगा निवासी आदित्य (17) पुत्र रामाश्रय पड़ोसी गांव भुडसरी गांव निवासी सूरज (18) पुत्र राजेश के साथ बुधवार को रसड़ा निमंत्रण में शामिल होने गया था। वहां से देर रात करीब दस बजे वह बाइक से वापस अपने गांव आ रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक और कार का नंबर प्लेट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा पेट्रोलपंप के पास बीती रात अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने आ रही कार से टकरा गई। घटना के समय दोनों वाहनों की गति तेज होने से जहां कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, बाइक उछलकर दूर जा गिरी, जिससे बाइक चला रहे किशोर की मौत हो गई। वहीं, दूसरा सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक की शिनाख्त हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत ग्राम पंचायत के खरगा निवासी आदित्य (17) पुत्र रामाश्रय पड़ोसी गांव भुडसरी गांव निवासी सूरज (18) पुत्र राजेश के साथ बुधवार को रसड़ा निमंत्रण में शामिल होने गया था। वहां से देर रात करीब दस बजे वह बाइक से वापस अपने गांव आ रहा था। अभी वह हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे कि सामने आए कुत्ते को बचाने में बाइक बेकाबू होकर मऊ की तरफ से आ रही कार से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर होते ही बाइक करीब बीस मीटर दूर जा गिरी। हादसे के दौरान बाइक चला रहा आदित्य हेलमेट पहनने के बाद भी उसके सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूरज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बाइक की टक्कर से कार के अगले हिस्से में लगा नंबर प्लेट टूटकर नीचे आ गिरा, जिसे पुलिस जब्त कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कक्षा 11वीं का छात्र था आदित्य
आदित्य कक्षा 11वीं का छात्र था। घटना के समय उसके माता गाजियाबाद में है। मां स्वास्थ्य विभाग में वहीं काम करती है। जबकि पिता छतीसगढ़ एलआईसी के एजेंट हैं। मृतक दो भाई में बड़ा था, छोटा भाई मां के साथ रहता है। हादसे की सूचना मिलने पर आदित्य के माता पिता-भाई गांव के लिए निकल गए हैं। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।