फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike overturned due to drowsiness, one dead, other serious

Mau News: झपकी आने से बाइक पलटी एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 24 Apr 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike overturned due to drowsiness, one dead, other serious
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसेना सतगुरु आश्रम के पास बृहस्पतिवार की भोर में बाइक सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक के सिर में हेलमेट पहने होने से बच गया, लेकिन पीछे बैठे युवक के सिर में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं सवार युवक घायल हो गया। मृतक गाजीपुर में टाइल्स लगाने का काम कर भोर में रानीपुर थाना स्थित अपने घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के अस्सीभवन गांव निवासी डब्लू यादव (35) पुत्र रमेश यादव के रूप में हुई। डब्लू टाइल्स लगाता था। बीते बुधवार को वह गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर स्थित एक घर पर टाइल्स लगाने अपने गांव के साथी सोनू यादव (28) के साथ गया था। जहां रात भर काम करने के बाद वह अपने साथी सोनू के साथ बाइक से अस्सीभवन आने के लिए भोर तीन बजे निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आजगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित सरसेना सतगुरु आश्रम के पास पहुंचा था कि रात भर काम करने के चलते बाइक चलाते समय झपकी आने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते दोनों बाइक के नीचे गिरकर करीब 30 मीटर दूर तक सड़क पर घसीटते चले गए। हादसे के समय बाइक चला रहा डब्लू सिर में हेलमेट लगाने के चलते बच गया, लेकिन सवार डब्लू यादव के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। चिरैयाकोट एसओ योगेश यादव का कहना है कि घायल युवक का उपचार चल रहा है, वहीं मृतक का शव पुलिस ने पीएम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed