फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike collided with the wall, two died in the accident the joy of the festival turned into mourning

Mau: दीवार के टकराई बाइक, दुर्घटना में दो की मौत, मातम में बदली त्योहार की खुशियां

Fri, 01 Nov 2024 08:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

मऊ के गजियापुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गई। दीपावली के दूसरे दिन हुई घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Bike collided with the wall, two died in the accident the joy of the festival turned into mourning
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मऊ स्थित मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव के पास सरयू नदी से बाढ़ से बचने के लिए सड़क किनारे बनी दीवार से एक बाइक बेकाबू होकर टकरा गई। हादसे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही हादसे में एक ही गांव में दीपावली के अगले दिन मौत से मातम पसर गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मऊ जिले के आखिरी गांव परसिया जयराम गिरी निवास राजेश यादव 25 पुत्र श्याम देव और लालबहादुर उर्फ टंकी 45 पुत्र हरदेव यादव शुक्रवार की शाम्र तीन बजे किसी काम से गजियापुर चट्टी बाजार आए थे।वहा से वापस लौटते समय अभी वहा बाजार से 500 किमी आगे बढ़े थे की मोड़ पर बाढ़ से बचाव के लिए यू टर्न पर बनी दीवार से बाइक जा टकराई, हादसे बाइक चला रहा राजेश और सवार लाल बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के समय हेलमेट न पहने होने से लाल बहादुर की मौके पर मौत हो गई, वही सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायल को फतेहपुर मांडव सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक आपस में भाई लगते थे।दीपावली के अगले दिन इस घटना से गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed