फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bike collided with divider, youth died

Mau News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 19 May 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
bike collided with divider, youth died
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मढैया शेख अहमदपुर गांव के पास बुधवार की देर रात दस बजे के करीब निमंत्रण से लौट रहे एक युवक की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई गांव निवासी महेंद्र यादव (32) पुत्र बिरजू यादव बुधवार की शाम अपनी बाइक से शेख अहमदपुर गांव निवासी रिस्तेदार के यहां निमंत्रण में शामिल होने गया था। वापस घर लौटने के दौरान मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मढैया शेखअहमदपुर गांव के पास पहुंचा ही था तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सके ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महेंद्र यादव तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। खेती-किसानी और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरणपोषण करता था। महेंद्र की तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी लड़की 12 साल की है। छोटा लड़का दो साल का है। पत्नी रानी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने बच्चों की पढ़ाई और भरणपोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed