Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Big action before up nikay chunav 2023 in mau 29 people were jilabadar

Mau: निकाय चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में 29 लोगों को प्रशासन ने किया जिलाबदर

Thu, 27 Apr 2023 04:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 04:04 PM IST
सार

मऊ जिले में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन एक्शन मोड पर दिख रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने 12 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत उन्हें जिलाबदर किया।  तीन दिनों में प्रशासन ने  29 लोगों को जिलाबदर किया है। 

विज्ञापन
Big action before up nikay chunav 2023 in mau 29 people were jilabadar
मऊ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन एक्शन मोड पर दिख रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने 12 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत उन्हें जिलाबदर किया। इससे पहले अपर जिलाधिकारी ने बीते बुधवार को बड़राव ब्लॉक के पूर्व प्रमुख को जिलाबदर करने की कार्रवाई की थी। बीते तीन दिनों में प्रशासन ने  29 लोगों को जिलाबदर किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गुंडा एक्ट के तहत अमरजीत यादव पुत्र गोधन यादव निवासी पतजीवा थाना दोहरीघाट, कलाम पुत्र इरशाद निवासी डोमनपूरा बाडा (जमालपुरा) थाना दक्षिण टोला, बृजेश यादव पुत्र रामभुवन यादव निवासी बरूहा थाना घोसी को जिलाबदर किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में मु. मुस्ताक पुत्र उस्मान निवासी अलीनगर बड़ी कम्हरिया थाना कोतवाली, फहद पुत्र मुश्ताक निवासी दरगाह थाना मधुबन, अख्तर पुत्र हमीद निवासी दरगाह थाना मधुबन, अफसर पुत्र हमीद निवासी दरगाह थाना मधुबन, अफजल पुत्र मुश्ताक निवासी दरगाह थाना मधुबन को जिलाबदर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं सचिन यादव पुत्र अनिल यादव सहादतपुरा थाना कोतवाली, अंकित सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह निवासी डुमराव थाना सरायलखंसी तो मनकू पुत्र सुक्खू सोनकर निवासी पूरा दुर्जन महरनियां थाना कोतवाली, मोनू सोनकर पुत्र छेदी सोनकर निवासी दोस्तपूरा थाना कोपागंज को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किया गया।

इन सभी अपराधियों पर अलग-अलग थानों में  कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय को निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा में प्रवेश न करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed