{"_id":"61bb87d00ce1713ce17e3409","slug":"betarateeb-vaahanon-ko-dekh-esapee-naaraaj-mau-news-vns62831141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब वाहनों को देख एसपी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपुर थाने का निरीक्षण करते एसपी सुशील घुले।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
रानीपुर। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बृहस्पतिवार को थाने का निरीक्षण किया। थाना परिसर में खड़े बेतरतीब वाहनों को देखकर नाराजगी जताई और उन्हें दुरुस्त कराने को कहा। सबसे पहले उन्होंने सलामी गार्ड में लगे पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया। फिर थाना परिसर का मुआयना करते हुए थाने परिसर की साफ-सफाई कराने को कहा। इस दौरान उनकी निगाह थाना परिसर में बेतरतीब खडे वाहनों पर पड़ी तो भड़क गए। नाराजगी जताई और उसे व्यवस्थित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने रजिस्टरों, रिकार्डो को चेक किया। साथ ही मालखाना, बंदीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरकों का निरीक्षण कर जानकारी ली। महिला हेल्प हेस्क का निरीक्षण करते हुए हेल्प डेस्प पर तैनात महिला आरक्षी को प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के नियमित रूप से फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिया। इस दौरान राजकुमार सिंह क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, बृजमोहन सरोज प्रभारी निरीक्षक रानीपुर एवं थाना रानीपुर के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।