फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BEOs not showing interest in the survey process

सर्वे प्रक्रिया में रुचि नहीं दिखा रहे बीईओ

Wed, 08 Jun 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
BEOs not showing interest in the survey process
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जनपद स्तर पर एक आदर्श कंपोजिट विद्यालय तथा ब्लाक स्तर पर एक-एक अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्थापना के लिए सर्वे प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। बीएसए ने छह मई तक सर्वे प्रक्रिया पूरी करने के लिए बीईओ को निर्देदश दिया था। लेकिन सर्वे पर कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। जिले में 293 कंपोजिट स्कूल हैं। शासन की तरफ से जनपद स्तर पर एक कंपोजिट विद्यालय को पहली से 12वीं तक आदर्श कंपोजिट विद्यालय तथा प्रत्येक ब्लाक पर पहली से आठवीं कक्षा तक कंपोजिट विद्यालय को अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रुप में विकसित करना था। योजना के तहत जनपद स्तर के लिए ऐसे कंपोजिट विद्यालयों का चयन किया जाना है, जहां 16 हजार वर्ग मीटर जमीन तथा ब्लाक स्तर पर अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के तीन हजार वर्ग मीटर भूखंड हो। शासन से बेसिक शिक्षा विभाग से मई के पहले सप्ताह तक सर्वे प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट मांगी थीं। जबकि बीएसए ने सभी बीईओ से शासन से जारी गाइडलाइन के अनुरुप सर्वे कर छह मई तक रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन समय सीमा बीतने के एक माह बाद भी सभी बीईओ ने रिपोर्ट भेजने में रुचि नहीं दिखाई। केवल नगर शिक्षा अधिकारी तथा परदहां बीईओ कार्यालय से रिपोर्ट भेजी गई है। बीएसए ने लापरवाही बीईओ से रिपोर्ट तलब की है। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed