{"_id":"61aba4e7e9592d1cda557920","slug":"benefits-of-schemes-are-getting-without-discrimination-in-bjp-government-mau-news-vns626109826","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में बिना भेदभाव मिल रहा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में बिना भेदभाव मिल रहा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ । गन्ना विकास और चीनी उद्योग राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने शनिवार को नगर पंचायत कोपागंज में हुए तीन करोड़ 21 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए वर्ष 2022 के चुनाव में फिर से सरकार बनाने का आवाह्न किया।
इसके अलावा उन्होंने प्रधान मंत्री जल विकास योजना के अंतर्गत चयनित कोपागंज नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्र में बहुत जल्द सामुदायिक हाल और मिनी स्टेडियम बनाने का कार्य जल्द प्रारंभ होने का घोषणा किया। वहीं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि भाजपा में सभी को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि बहुत जल्द प्रदेश सरकार द्वारा नगर निकायों में योजनाओं की झड़ी लगेगी। इसके तहत कोपागंज नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की शुरूआत करेगी। इसके अलावा प्रकाश की व्यवस्था, सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य भी हो रहा है।
कहा की कोपागंज नगर पंचायत में 15 करोड़ की लागत से अमृत योजना की शरुवात होने जा रही है। जिसके अंतर्गत हर घर को 24 घंटे में तीन बार शुद्ध पेयजल मिलेगा। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मोहम्मदाबाद गोहना के विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा की भाजपा की प्रदेश सरकार करने पर भरोसा करती है जबकि की पूर्व की सरकारों में ऐसा नहीं था। वहीं घोसी विधायक विजय राजभर ने कहा की केंद्र और प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास में भरोसा करती है। जबकि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाएं चला रही है। जिसका फायदा सभी जाति, धर्म के लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा की पूर्व की सरकारों में आवास और शौचालय के नाम पर मारामारी होती थी लेकिन भाजपा की सरकार में ऐसा नहीं है। जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने भी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने कहा की पूर्व की सरकारें विकास के मामले में पिछड़ी साबित हुई हैं। इस मौके पर सुनील गुप्ता, बजरंगी सिंह बज्जू, मनोज सोनकर, मनोज जायसवाल, वरिष्ठ नेता धीरेंद्र नाथ सिंह, चैयरमैन प्रतिनधि हेलाल अहमद अंसारी, नेसार मेहंदी, फैयाज अहमद, निजाम अहमद,सरफराज अहमद, अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव आदि रहे।