फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Beautification work will be done after the transformer is removed

ट्रांसफार्मर हटाए जाने के बाद होगा सुंदरीकरण कार्य

Tue, 11 Jan 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Beautification work will be done after the transformer is removed
नगर स्थित आजमगढ़ मोड़ तथा गाजीपुर तिराहे के सुंदरीकरण कराने की कवायद तेज हो गई है। आजमगढ़ मोड़ के सुंदरीकरण कराने के लिए बिजली विभाग की तरफ से मंगलवार को ट्रांसफार्मरों और पोल को हटाने की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन

नगर स्थित आजमगढ़ मोड़ तथा गाजीपुर तिराहे के सुंदरीकरण के लिए प्रशासन ने बिजली विभाग को पोल तथा ट्रांसफार्मर को शिफ्टिंग करने का फरमान जारी किया था। मंगलवार को आजमगढ़ मोड़ के सौंदर्यीकरण के क्रम में तथा रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने के लिए ट्रांसफार्मर तथा पोलों को शिफ्ट करने की कवायद शुरू हुई। ट्रांसफार्मर हटाने के बाद सुंदरीकरण कराने की कवायद शुरू होगी। तिराहे का चौड़ीकरण करते हुए सुंदरीकरण किया जाएगा। दूसरे किनारे पर अवस्थित पुलिस बूथ को भी हटा दिया जाएगा। इस प्रकार पूर्व से जारी चौराहे का सुंदरीकरण का कार्य जारी है। अगले दिन गाजीपुर तिरहे से भी ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का कार्य प्रारंभ होगा। नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि आजमगढ़ मोड़ तथा गाजीपुर तिराहे को सुंदरीकरण कराने की प्रक्रिया चल रही है। ट्रांसफार्मर तथा पोल शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आजमगढ़ मोड़ का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके बाद गाजीपुर तिराहा का सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed