{"_id":"65108a65bcda7e943d085d44","slug":"beaten-up-two-students-going-to-school-mau-news-c-295-1-mau1001-2843-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मनबढ़ो ने स्कूल जा रहे दो छात्रों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मनबढ़ो ने स्कूल जा रहे दो छात्रों से की मारपीट
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहा के किन्नूपुर गांव में 12वीं की दो छात्रों पर गांव के राजभर बस्ती निवासी मनबढ़ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पाकर छात्रों के परिजन जब तक मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर वहां से भाग गए। दोनों छात्र राज इंटर कालेज बकवल के 12वीं कक्षा की छात्र हैं। छात्रों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद तथा पांच अज्ञात पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। किन्नूपुर निवासी अजय कुमार सिंह और बद्री सिंह की तहरीर के मुताबिक दर्ज मुकदमे के अनुसार अमन सिंह और हर्ष सिंह बकवल स्थित राज इंटर कालेज में 12 वीं के छात्र हैं। दोनों छात्र 21 सितंबर की सुबह सात बजे अपने विद्यालय जाने के लिए स्कूल वाहन पकड़ने जा रहे थे। गांव की राजभर बस्ती के पास बीच रास्ते में खड़े कुछ मनबढ़ युवकों ने छात्रों पर हमला कर दिया। हमलावर दोनों को हाॅकी और डंडों से पीटने लगे। इससे दोनों के सिर फट गए, हाथ-पैर में भी गंभीर चोट गई है। दोनों बेहोश होकर गिर गये।
आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर वहां से भाग गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल छात्रों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना से गांव के और स्कूली छात्रों में दहशत है। घायल छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि राजभर बस्ती के पास मनबढ़ों, अवांछित तत्वों का देर रात तक जमावड़ा रहता है। सड़क से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियां कसना, छेड़छाड़ करना, राह चलती छात्राओं की फोटो खींच लेना, वीडियो बना लेना, विरोध करने पर गालीगलौज करना, अश्लील गाने गाना इनकी रोज की आदत है। इनके आतंक से छात्राएं, युवतियां और महिलाएं इधर से होकर गुजरने से कतराती हैं।
अजय सिंह और बद्री सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा राजभर पुत्र भीम राजभर, शंकर राजभर पुत्र भीम राजभर, बृजेश राजभर पुत्र अर्जुन राजभर, कुमार राजभार, लक्खू राजभार, सूर्यबल्ली राजभर और 4-5 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।