फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Be conscious about your health, get yourself checked regularly: Dr. Sanjay Singh

सेहत के प्रति रहें सचेत, नियमित कराएं जांच : डॉ. संजय सिंह

Sun, 07 Apr 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Be conscious about your health, get yourself checked regularly: Dr. Sanjay Singh
मऊ। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के तत्वावधान में नगर के मुसरदह यादव बस्ती में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही दवा वितरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही घातक हो सकती है। बीमारी होने की प्रथम अवस्था में ही उपचार करने से उसके बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। सेहत को लेकर सचेत रहने के साथ ही नियमित रूप से जांच कराना आवश्यक होता है। मौसमी बदलाव के दौरान सांस फूलना, हृदय रोग सहित लू लगने का खतरा बना रहता है। इस स्थिति में अपनी सेहत को लेकर बहुत ही सचेत रहने की नितांत आवश्यकता है। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न स्थानों पर निशुल्क शिविर का आयोजन कर लोगों की स्वास्थ्य जांचकर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ जनजागरुकता के माध्यम से अपने सेहत की सुरक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ. सतीश सिंह, डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. एसपी सिंह ने तत्परता मरीजों का उपचार किया। इस दौरान 1134 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed