फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BDO should make all arrangements to protect cattle from cold, action will be taken on negligence

Mau News: गोवंश को ठंड से बचाव के सभी इंतजाम करें बीडीओ, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Fri, 20 Dec 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
BDO should make all arrangements to protect cattle from cold, action will be taken on negligence
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को पशुओं को ठंड से बचाव के सभी इंतजाम और चारा पानी की व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। चेताया कि गोवंश को ठंड से बचाव करने में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा कि जिले की टीम सभी गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण करेगी। जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। पर्यटन विभाग ने चार परियोजनाओं पर कराए जा रहे कार्यों को समय सीमा के अंदर ही पूर्ण कराए जाने को कहा। वन विभाग की समीक्षा में वन अधिकारी ने बताया कि इस साल लगाए गए पौधों की रिपोर्टिंग अब तक किसी भी विभाग द्वारा न दिए जाने के कारण जनपद की रैंकिंग खराब हो रही है। शिक्षा विभाग की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए जिलाधिकारी निपुण भारत योजना पर तेजी से कार्य करने को कहा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य अधिकारी को अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। दिव्यांगजन, विधवा और वृद्धा पेंशन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed