फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BDO conducted centrification in Khukhundwa village

बीडीओ ने खुखुंदवा गांव में कराया सेंटाइजेशन

Sun, 12 Jul 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
BDO conducted centrification in Khukhundwa village
कोपागंज। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और विशेष संचारी रोगों के मद्देनजर क्षेत्र के ग्राम सभा खुखुंदवा के मुसहर बस्ती में रविवार को खंड विकास अधिकारी, सफाई कर्मचारी, आशा और ब्लॉक कर्मचारियों संग पहुँच गए। बीडीओ ने मुसहर बस्ती के रास्तों और नालियों की साफ सफाई करते हुए सेनिटाइजर का छिड़काव करवाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनसे गांव की समस्याओं की जानकारियां लीं और उसके निवारण का आश्वासन भी दिया। इस दौरान सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिग भी की गई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी और बरसात के मौसम में विशेष संचारी रोगों देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा गांवो में सर्वे के साथ साथ गांव की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ स्वास्थ कर्मियों द्वारा घर घर जाकर थर्मल स्क्रीनिग की जा रही है। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी राज किशोर वर्मा रविवार की सुबह सफाई कर्मचारियों स्वास्थ कर्मियों और ब्लॉक कर्मियों के साथ खुखुंदवा के मुसहर बस्ती पहुँच गए।
विज्ञापन

उन्होंने नाली, रास्तो की साफ सफाई करवाई ,साथ ही पानी भरे गढ्ढों को मिट्टी डलवाकर भरवाया। गांव में सेनिटाइजर का छिडकाव करवाया। स्वास्थ कर्मियों ने घर घर जाकर थर्मल स्क्रीनिग किया। इस दौरान बीडीओ ने ग्राम में सार्वजनिक रास्ते पर वर्षों से बह रहे नाबदान का पानी बहाने की शिकायत मिलने पर सोख्ता का निर्माण कराने को कहा। इस अवसर पर एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह सहित अनेको ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed