फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BDC candidate gets election symbol, name missing from voter list

बीडीसी प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह मिला, वोटर लिस्ट से नाम ही गायब

Wed, 21 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
BDC candidate gets election symbol, name missing from voter list
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र ग्राम सभा शाहपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राम भवन मौर्य ब्लाक प्रमुुख के दावेदार हैं। इन्होंने शाहपुर से बीडीसी का नामांकन किया है। बुधवार को उनको चुनाव चिह्न का आवंटन भी हो गया। लेकिन इस बीच उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया। मतदाता सूूची में नाम न देखकर उनके पैरों के नीचे की जमीन ही खिसक गई। चुनाव चिह्न मिलने के बाद जब उन्होंने नई वोटर लिस्ट देखी तो उसमें अपना नाम गायब देख चकित हो गए।
विज्ञापन

रामभवन मौर्य के साथ ही गांव के काफी लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब था। इस सम्बंध में जब बीएलओ सुभाष चन्द्र से बात की गई तो उन्होंने ने कहा कि हमने नाम नहीं काटा है। यह कहां से कटा है इसको मैं नहीं बता सकता। इसके लिए तहसील से संपर्क करिए। जब रामभवन तहसील मुख्यालय पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। मोबाइल फोन पर बात करने पर गुरुवार की सुबह 11 बजे आने के लिए कहा गया। रामभवन का आरोप है कि जानबूझकर विपक्षियों की साजिश में आकर उनका नाम कटवाया गया है। इसमें प्रशासन की भी मिलीभगत है। इस संबंध में एसडीएम डा. सीएल सोनकर का कहना है कि जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्र वाई की जाएगी। त्रुटि हुुई होगी तो उसे संशोधित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed