फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bar election

21 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद

Wed, 26 Feb 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
bar election
दीवानी कचहरी के सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के दौरान मत पत्रों को पेटिका में डालते अध - फोटो : MAU
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मैदान में उतरे 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद कर दिया। मतदान में 940 अधिवक्ताओं में 914 ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें 24 टेंडर मत शामिल हैं। मतगणना गुरुवार को पूर्वाह्न दस बजे प्रारंभ होगी। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ मिटी नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स कचहरी परिसर तथा कचहरी के मुख्य द्वार पर तैनात रही।
विज्ञापन

बुधवार को मतदान का कार्य पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारंभ होकर अपराह्न 4:00 बजे तक चला। शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन जैसे- जैसे समय बढ़ता गया वैसे- वैसे मतदान में भी तेजी आई। इस दौरान मतदान समाप्त होने तक 940 अधिवक्ताओं में 914 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें मंगलवार को पड़े 24 टेंडर वोट भी शामिल हैं। मतदान के समय एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव, रविशंकर सिंह ,रविंद्र लाल श्रीवास्तव, शंभू शरण श्रीवास्तव और सैयद सादिक अख्तर के अलावा चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव, राकेश कुमार वर्मा, जकी अहमद ,एकबाल अहमद, सुधीर मल्ल, नंदू प्रसाद, विजय शंकर, रूपेश पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, बृजेश शर्मा, योगेंद्र, रामविलास यादव और दिनेश चंद्र यादव ने मतदान संपन्न कराने में अपना योगदान दिया । मतदान को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरे दिन कचहरी परिसर से लेकर मतदेय स्थल तक डटे रहे और अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। मतदान को लेकर अधिवक्ता बुधवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। मतदान के बाद सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी अपनी जीत का दावा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed