फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bank closure increased difficulties

बैंक बंद होने से बढ़ी मुश्किलें

Sat, 26 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sat, 26 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bank closure increased difficulties
सहादतपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार।
नोटबंदी पर सरकार द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का असर यह है कि चारों तरफ हाहाकार तो मचा है, इस बीच दो दिन के लिए बैंक बंद होने से लोगों के सामने और भी दिक्कते शुरू हो गईं। शनिवार को बंदी के दिन शहर में कुछ एटीएम काम तो किए। यहां पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन थी। इस दौरान घंटो लाइन में लगने के बाद लोगों को किसी तरह दो हजार रुपये हाथ में आया।
विज्ञापन

 
माह के चौथे रविवार को बैंक बंद रहते है, इसक्रम में इस शनिवार को बैंक बंद हो गए। रविवार को आल रेडी बैंक की बंदी रहती है। नोट की क्राइसिस के बीच एकबारगी दो दिन के लिए बैंक बंद होने से लोगों के सामने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र में सभी बैंकों को मिलाकर करीब 25 एटीएम हैं, लेकिन नोटबंदी के सर्जिकल ट्राइक के चलते अधिकांश एटीएम बंद पड़े हैं। इनमें से कई एटीएम तो नए नोट के स्वीकार न करने के कारण बंद हैं, तो कुछ करेंसी के अभाव में।
विज्ञापन


शनिवार को जिन्हें बैंक बंद होने की जानकारी नहीं थी, वो रुपये निकालने और जमा करने के लिए सुबह पहुंच गए। लेकिन दस बजे के बाद उन्हें पता चला कि आज छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जिन्हें रुपये की बहुत जरूरत थी, वो लाइन लागाकर एटीएम से दो हजार रुपये प्राप्त किए। नगर क्षेत्र में लगे एटीएम में से स्टेट बैंक, एचडीफसी के साथ एक्सीस बैंक का एटीएम काम कर रहा था। अन्य बंद थे, इसके कारण इन एटीएम पर सुबह से जो कतार लगी, वो देर शाम तक खत्म नहीं हो पाई थी। गैर जनपद से मऊ निमंत्रण करने आए अनिल दास ने बताया कि उन्हें वापस जाने के लिए रुपये की जरूरत थी। बड़ी मुश्किल से पता चला कि यह एटीएम चल रहा। इसीक्रम में एक हजार की नोट जमा करने के लिए गालिबपुर से आए गुफरान को बैंक के दरवाजे से बैंरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाह इब्राहिमाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार क्षेत्र से लगे दर्जनों गांवों के लोगों को रोजमर्रा के सामान के साथ इस समय खाद बीज, दवा आदि की खरीदारी करनी पड़ रही है। लेकिन नोटबंदी के बाद से सभी का काम मानों ठप पड़ गया है। बाजार में मौजूद इलाहाबाद, यूनियन और काशी गोमती ग्रामीण बैंक मौजूद है। लेकिन नोट  बंदी के साथ ही तीनों एटीएम बंद पड़े है। शुक्रवार तक तो ग्रामीणों के लिए बैंक सहारा था, लेकिन शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने से अब उनका वो भी सहारा ‌िछन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed