फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bandighat village cut off electricity for protesting against meter installation

मीटर लगाने का विरोध करने पर बंदीघाट गॉव की काट दिया बिजली

Fri, 07 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bandighat village cut off electricity for protesting against meter installation
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। नदवासराय विद्युत उप केंद्र 33/11 से जुड़े मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के बंदीघाट गॉव के सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति विभाग ने बंद कर दी गई है। 30 घंटे से आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। संबंधित जेई ने गांव में मीटर लगाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर बिजली काटे जाने की बात कहा है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के बंदीघाट गांव की आबादी लगभग छह हजार है। गांव के सैकड़ों घरों में बिजली आपूर्ति के लिए कनेक्शन लिया गया है। इस बीच विभाग द्वारा प्रत्येक घर में मीटर लगाए जाने की योजना का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आपूर्ति के लिए खींचा गया पूरी तरह से जर्जर गया है जिससे आए दिन बिजली बाधित होती है। कभी-कभी दो तीन दिनों तक आपूर्ति बन्द रहती है। कहना है कि मीटर लगने के बाद मीटर का फिक्स चार्ज और अन्य खर्च देना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि मीटर लगाने से पूर्व जर्जर तारों को बदला जाए ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके बाद स्वेच्छा से मीटर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की बात विभाग को हजम नहीं हुई और उक्त गांव की मुख्य लाइट ही बंद कर दी गई। विगत 30 घंटे से अधिक समय से बिजली न मिलने पर शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने पता किया तो विभाग द्वारा बिजली काटे जाने की बात पता चली। इसके बाद दर्जनों ग्रामीण संबंधित सब स्टेशन पर गए और उन्होंने बिजली काटे जाने का विरोध किया। गांव के इस्माइल, नौशाद, पूर्व प्रधान अब्दुल हई, इसरार अहमद अम्मान अहमद आदि का कहना है कि मनमाने तरीके से आपूर्ति बंद किया जाना न्याय संगत नहीं है। मीटर लगाने का कोई विरोध नहीं है लेकिन विभाग द्वारा केवल खानापूर्ति के लिए मीटर लगाया जा रहा है यह सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदवासराय उप केंद्र के अवर अभियंता अजीत श्रीवास्तव का कहना है कि काफी दिनों से ग्रामीणों को मीटर लगाने के लिए समझाया जा रहा है लेकिन वह इसका विरोध कर रहे हैं। ऊपर के अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति बंद की गई है। बताया कि ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है इसका समुचित हल निकालकर गांव की लाइट बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल 30 घंटा बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed