फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia teenager dies in child correctional home

Mau News: बाल सुधार गृह में बंद बलिया के किशोर की मौत, बाथरूम में लगा लिया फंदा, पिता ने की मजिस्ट्रीयल जांच की मांग

Mon, 23 May 2022 09:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ/बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ/बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2022 09:59 AM IST
सार

मऊ के  बाल सुधार गृह में निरुद्ध एक किशोर बंदी की अबूझ हाल में शनिवार की रात में मौत हो गई। शव बालबाथरूम के रोशनदान में लगी लोहे के एंगल में मच्छरदानी के कपड़े के फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन
Ballia teenager dies in child correctional home
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव - फोटो : फाइल

विस्तार

मऊ के  बाल सुधार गृह में निरुद्ध एक किशोर बंदी की अबूझ हाल में शनिवार की रात में मौत हो गई। उसका शव बाल सुधार गृह के बाथरूम के रोशनदान में लगी लोहे के एंगल में मच्छरदानी के कपड़े के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।  परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए मजिस्ट्रीयल जांच की मांग की है।

विज्ञापन


बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के मुकदमे में 17 अक्तूबर 2021 से यहां बाल सुधार गृह में निरुद्ध था। उसको उसके बिस्तर पर न देख दूसरा किशोर उसे खोजता हुआ बाथरूम में गया तो वह रोशनदान के सहारे लटका था।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की
किशोर ने सुधार गृह के वार्डन को सूचना दी। जानकारी पर उच्चाधिकारी और कोतवाली पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।  मृतक किशोर के बड़े भाई ने बताया कि उनके मोबाइल पर शनिवार रात तीन बजे फोन आया कि छोटे भाई की तबीयत खराब हो गई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर की मौत साजिश का हिस्सा

उसका शव जिला अस्पताल में रखा गया है। परिवार वाले भागे-भागे मऊ आए। यह उसके द्वारा फंदा लगाने की बात बताई गई। परिजनों का आरोप था कि उन्हें लाश शाम साढ़े चार बजे दिखाई गई। मृतक के पिता और बड़े भाई ने आरोप लगाया कि किशोर की मौत साजिश का हिस्सा है।

मृतक के पिता ने बलिया और मऊ के जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर मजिस्ट्रीयल जांच की मांग की है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके द्वारा फंदा लगाने के बाबत कोतवाली पुलिस की ओर से दिए गए बयान विरोधाभासी रहे।

मोबाइल पर रात पौने नौ बजे हुई बातचीत में वह सामान्य लग रहा था सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने बताया कि परिवार वाले खुद ही काफी देरी से यहां पहुंचे थे। साजिश का आरोप निराधार है। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर का कहना है कि इस मामले में किसी तरह की कोई बात छिपाई नहीं गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed