{"_id":"57460cff4f1c1b04206921bf","slug":"bal-niketan-will-soon-become-the-overbridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल निकेतन पर बनेगा जल्द बनेगा ओवरब्रिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल निकेतन पर बनेगा जल्द बनेगा ओवरब्रिज
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 26 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
नगर के लोगों को अब बाल निकेतन तिराहे पर रेलवे फाटक बंद होने पर खड़ा होना नही पड़ेगा। क्योंकि नगर वासियों की वर्षों पुरानी मांग बाल निकेतन रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज पूरा होती नजर आ रही है। बुधवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कैंप कार्यालय पर इस संबंध में बैठक किया। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बाल निकेतन पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए सेतु निगम की ओर से तैयार नक्शे को मंजूरी भी दे दी।
डीएम ने अधिकारियों को संबोधित करते कहा कि बाल निकेतन रेलवे फाटक शहर की सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में इस पर ओवरब्रिज बनना है। इसके लिए सभी को जल्द से जल्द सभी बाधाओं को दूर करते हुए प्रदेश सरकार को धन आवंटन के लिए योजना बनाकर भेजना है। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। बैठक में और बाल निकेतन रेलवे फाटक पर निरीक्षण के दौरान सेतु निगम, लोकनिर्माण विभाग, विद्युत विभाग, टेलीफोन विभाग, नगर पालिका, राजस्व विभाग, रेलवे के अधिकारियों के साथ साथ अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट और सदर एसडीएम मौजूद रहे।