फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bad sweets found on purchase, complaint on CM portal, notice issued

खरीदने पर मिली खराब मिठाई, सीएम पोर्टल पर की शिकायत, नोटिस जारी

Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bad sweets found on purchase, complaint on CM portal, notice issued
मऊ। जिले के मिष्ठान प्रतिष्ठानों में मिलावट का खेल बदस्तूर जारी है। ऐसा ही एक ताजा मामला दोहरीघाट के एक प्रतिष्ठान का आया है, जहां मानक के अनुरूप मिठाई न मिलने पर ग्राहक ने सीएम पोर्टल इसकी शिकायत की थी। जिसके क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दुकान पर छापेमारी करते हुए तीन खाद्य पदार्थो का नमूना लेकर जांच को भेजा। वहीं साफ सफाई व्यवस्था बेहतर न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय ने दोहरीघाट स्थित मधुराज स्वीट प्रतिष्ठान पर शिकायत पर पहुंचे। टीम ने यहां से खोवा, पनीर, छेना की मिठाई का नमूना लेकर जांच को भेजा। वहीं प्रतिष्ठान में मानक के अनुरूप साफ सफाई व्यवस्था बेहतर न मिलने पर नोटिस जारी किया। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि प्रतिष्ठान से मानक के अनुरूप मिठाई न दिए जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed