{"_id":"6907abe4ac051993160a62f5","slug":"baba-sahebs-life-is-a-symbol-of-education-and-self-respect-mau-news-c-295-1-svns1028-135777-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है बाबा साहब का जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है बाबा साहब का जीवन
विज्ञापन
घोसी नगर के कस्बा खास मुस्किया में डा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते डा रामबिलास भा
घोसी। नगर से सटे कस्बा खास मुस्किया में शनिवार रात संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षक सम्मान से सम्मानित डॉ. रामबिलास भारती ने दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया।
मुख्य अतिथि डाॅ. रामबिलास भारती ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपने संघर्षों और ज्ञान के बल पर न केवल देश को एक सशक्त संविधान दिया, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की अलख जगाई।
सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक छट्ठू प्रसाद ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को अपनाकर समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं। बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी मार्गदर्शन देते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान विक्रम ने किया। समारोह के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आदित्य कुमार, प्रीतेश कुमार, दीपचंद, प्रभुनाथ, रानू गौतम, हरिश्चंद, परशुराम, आलोक कुमार, आलोक रंजन, नसरुद्दीन आदि उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. मृत्युंजय ने किया। संवाद