फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   B.Ed. Assistant teacher sacked by applying fake marksheet

B.Ed. की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी करने वाला सहायक अध्यापक बर्खास्त, एक दर्जन शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार 

Thu, 30 Jul 2020 12:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 30 Jul 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
B.Ed. Assistant teacher sacked by applying fake marksheet
सस्पेंड

मऊ जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय विद्यालयों में कूटरचित शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर नौकरी हथियाए शिक्षकों के बर्खास्तगी का सिलसिला जारी है। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के तिलसवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक का सत्यापन में B.Ed. का सर्टिफिकेट फर्जी मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। अब तक बर्खास्त होने वाली सहायक अध्यापकों की संख्या 46 पहुंच गई है, जबकि एक दर्जन पर तलवार लटकी है। इससे शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय विद्यालयों में तैनात समस्त सहायक अध्यापकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन तेजी से चल रहा है। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के बालक बालिका इंटर कालेज के प्रवक्ता डॉ. अरविंद कुमार यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के तिलसवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक रमाकांत पुत्र हरिहर यादव को बीएड का फर्जी अंक पत्र लगाकर नौकरी करने का शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने सहायक अध्यापक के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए भेजा। सहायक अध्यापक की तैनाती वर्ष 2005 में तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश से हुई थी। दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय से आई सत्यापन रिपोर्ट में 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड वर्ष 1995 अनुक्रमांक 5695 पर राजकुमार पुत्र ब्रह्मा सिंह अंकित था। सत्यापन में बीएड अंक पत्र फर्जी मिला। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक को कई अवसर प्रदान किया। लेकिन सही तथ्य प्रस्तुत करने में असफल रहे। बीएसए ने तैनात सहायक अध्यापक रमाकांत पुत्र हरिहर यादव को को बर्खास्त कर दिया। 

बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि सत्यापन में बीएड का अंक पत्र फर्जी मिलने पर सहायक अध्यापक रमाकांत पुत्र हरिहर यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed