फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Azad became president, Vineet became minister in organizational elections

संगठनात्मक चुनाव में आजाद अध्यक्ष, विनीत बने मंत्री

Tue, 14 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Azad became president, Vineet became minister in organizational elections
मऊ। लघु उद्योग भारती का द्विवार्षिक संगठनात्मक चुनाव सोमवार की देर शाम औद्योगिक आस्थान स्थित प्रमोद इंडस्ट्रीज सभागार में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से उद्यमी आजाद यादव को अध्यक्ष व विनीत थरड को मंत्री पद के लिए चयन किया गया। निवर्तमान संगठन अध्यक्ष सुशील अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस चुनाव बैठक में कोषाध्यक्ष पद के लिए जितेेंद्र राखोलिया, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल व उपमंत्री के लिए अनिल यादव का चयन किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आजाद यादव ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं आने वाले दो वर्षों के कार्यकाल में व्यापार व व्यापारी हित में समर्पित होकर नए संगठन के पदाधिकारी लघु उद्योग भारती के लिए एक आयाम स्थापित करेंगे। संगठन मंत्री विनीत थरड ने संगठन के माध्यम से व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हुए कहा कि लघु उद्यमियों की आवाज प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाने के साथ ही समस्याओं का समाधान उनका लक्ष्य होगा। कार्यक्रम का संचालन बालकृष्ण थरड ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यमी भवानी बाबू थरड, भरथ थरड, मृत्युंजय द्विवेदी, प्रमोद थरड, सौरभ मद्देशिया, बालकृष्ण थरड, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed