फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ayodhya se baksar ja rahe lok daayitv ke sadasyon ne baarah duariya shivammadir mein kiya poojan archan

अयोध्या से बक्सर जा रहे लोक दायित्व के सदस्यों ने बारह दुअरिया शिवंमदिर में किया पूजन अर्चन

Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
ayodhya se baksar ja rahe lok daayitv ke sadasyon ne baarah duariya shivammadir mein kiya poojan archan
रघु भूमि से तपोभूमि की यात्रा के दूसरे दिन कोपागंज क्षेत्र के बारह दुआरिया शिव मन्दिर पर पूजन अर? - फोटो : MAU
कोपागंज। रघु भूमि से तपोभूमि की यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को लोक दायित्व मंच के सदस्यों ने बारह दुआरिया शिव मन्दिर में पूजन अर्चन किया। इसके बाद वह ढेकुलिया घाट-सिधागर घाट के लिए रवाना हुए। लोक दायित्व के सदस्य प्रभु राम के पथ पर चलने का संकल्प लेकर 14 जून को अयोध्या से सरयू स्नान करके हनुमान गढ़ी, रामलाला, दशरथ समाधि, श्रृंगी आश्रम, भैरोधाम, विश्वामित्र मार्ग से होते हुए बिहार के बक्सर जाने का संकल्प लेकर निकले हैं। बुधवार को यात्रा के दूसरे दिन वह दिन में 11 बजे यहां पहुुंचे। पूर्व प्राचार्य गांधी पीजी कालेज मॉलटारी के डा. घनश्याम दुबे ने बताया कि रात्रि विश्राम बलिया में करने के पश्चात अगले दिन सुबह बक्सर बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा में अवधेश यादव, अजय यादव, उत्कर्ष, अलंकार, प्रशांत, अमित अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed