{"_id":"5eef99d28ebc3e42d371361a","slug":"awareness-the-couple-who-had-returned-from-delhi-had-taken-the-tax-themselves-mau-news-vns531462018","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता: दिल्ली से लौटे दंपति ने खुद कर को लिया था आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता: दिल्ली से लौटे दंपति ने खुद कर को लिया था आइसोलेट
विज्ञापन
अमिला (मऊ)। रविवार को आई सात पॉजिटिव रिपोर्ट में बड़राव ब्लॉक के भटमीला निवासी दंपती भी कोरोना पॉजीटिव मिले। दंपति पांच दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। जहां दो दिन पूर्व हुए सैंपलिंग में वो कोरोना संक्रमित मिले। सकारात्मक बात यह रही कि दंपति दिल्ली से लौटने के बाद खुद को होम आईसोलेट कर लिया था। ऐसे में वो सीधे किसी के संपर्क में नहीं आए, ऐसे में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दूसरों में कोरोना संक्रमण फैलने की संभावन बेहद कम हैं।
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बीते 15 जून को वह अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटी के साथ रोडवेज बस से आजमगढ़ आया हुआ था। यहां बस से वह दोहरीघाट फिर ऑटो से गांव पहुंचा था। बताया कि दो दिन पहले शुक्रवार को वह और उसकी पत्नी ने बड़राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर खुद सैंपलिंग कराई थी।
बताया कि दिल्ली से लौटने वह तीनों खुद को आइसोलेट कर लिया था। अगर वह किसी बीच किसी काम से घर से निकला भी तो मास्क और समाजिक दूरी का पालन करना नहीं भूला। उधर घोसी तहसील प्रशासन ने भटमीला गांव को हॉटस्पॉट बनाते हुए दंपती को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दिल्ली से लौटने के दौरान संपर्क में तथा ऑटो चालक और अन्य संपर्कियों में बारे में जानकारी लेने की कवायद की जा रही थी।