फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Auction of unusable items in the municipality:

नगर पालिका में निष्प्रयोज्य समानों की हुई नीलामी:

Wed, 22 Jun 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Auction of unusable items in the municipality:
नगर पालिका सभागार में निष्प्रयोज्य समानों की नीलामी में शामिल लोग और अधिकारी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका के सभागार में परिषद की ओर से सफाई विभाग के बेकार सामान की नीलामी की गई। इस दौरान काफी संख्या में बोलीदाता जुटे रहे। नीलामी पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार एवं सफाई व खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजस्व निरीक्षक-अमृता राय की मौजूदगी में हुई। सफाई विभाग, जलकल विभाग व प्रकाश विभाग के बेकार सामानों की नीलामी में कुल 46 लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सफाई विभाग के निष्प्रयोज्य सामानों की अंतिम बोली के रुप में शशांक ट्रेडिंग कंपनी रामदीन वाराणसी की 27.00 रुपया प्रति किलो पर समाप्त हुई। जलकल विभाग के निष्प्रयोज्य सामानों की अंतिम बोली के रुप में केएसएम इंटरप्राइजेज, वाराणसी की पांच लाख चालीस हजार रुपया पर समाप्त हुई। प्रकाश विभाग के सामानों की अंतिम बोली के रुप में मुस्कान ट्रेडर्स लखनऊ की 8,70,000 रुपया पर समाप्त हुई। कार्यालय के टूटे-फूटे फर्नीचर्स आदि की उच्चतम बोली बालाजी ट्रेडर्स मोहम्मदाबाद, द्वारा तीन हजार की लगाई गई। कंप्यूटर विभाग के निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी में उच्चतम बोली के रुप में बालाजी ट्रेडर्स मुहम्मदाबाद, द्वारा 2,6100 लगाई गई। पुराने समाचार पत्रों की प्रतियों की नीलामी में उच्चतम बोली बालाजी ट्रेडर्स राजेश कुमार जायसवाल मोहम्मदाबाद, मऊ द्वारा उच्चतम बोली के रुप में 17500 पर समाप्त हुई। इनके निकटतम बोलीदाता के रुप में नसीम मुहल्ला मलिकताहिरपुरा, मऊ द्वारा बोली के रुप में 17100.00 लगाई गई। इस मौके पर वार्ड सभासद मकबूल अहमद, सभासद प्रतिनिधि नसीम अख्तर, राजीव सैनी, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, कर लिपिक- अनित सिंह, निर्माण लिपिक- धर्मेंद्र कुमार पांडेय, जलकल लिपिक:- कमलेश पांडेय, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed