फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Attempted kidnapping of a teacher, FIR lodged after 49 days

Mau News: शिक्षिका के अपहरण का प्रयास, 49 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज

Thu, 25 Dec 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of a teacher, FIR lodged after 49 days
शहर कोतवाली के भीटी चौक से ई- रिक्शा पर बैठी शिक्षिका का चालक और उसके साथी ने अपहरण का प्रयास किया। नहीं रोकने पर वो ई-रिक्शा से कूद गई थीं। घटना बीते 6 नवंबर की शाम सात बजे की है।
विज्ञापन

उन्होंने कोतवाली में सुनवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। प्राथमिकी के अनुसार गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के साधापुर गांव निवासी शांभवी सिंह नगर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं।
विज्ञापन

मऊ नगर के भीटी हनुमान नगर कालोनी में किराये के मकान में रहती हैं। छह नवंबर की शाम सात बजे भीटी चौराहा से हनुमाननगर कॉलोनी जाने के लिए अकेले ई-रिक्शा पर बैठी थीं। ई-रिक्शा में उनके अलावा चालक और उसका सहयोगी था बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगर कॉलोनी के पास पहुंचने पर ई-रिक्शा रोकने के लिए बोलीं तो चालक ने अनसुना कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। चिल्लाने पर उसने ई-रिक्शा की गति तेज कर दी।
डर के कारण वो हनुमान मंदिर के पास ई-रिक्शा से कूद गईं, जिससे वो घायल हो गईं। सूचना देने पर डायल 112 पुलिस आई और जांच कर चली गई।
सात नवंबर को कोतवाली पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीटी पुलिस चौकी पर भेज दिया, लेकिन वहां तहरीर देने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। एसपी से शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

नवागत सीओ सिटी क्रिश राजपूत ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो की टीम हर थानों में सक्रिय है। आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। प्राथमिकी दर्ज करने में देरी क्यों हुई इस बात की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed