{"_id":"6079c33e8ebc3ee646387afc","slug":"attacked-on-village-head-candidate-and-kidnapped-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में प्रधान पद के प्रत्याशी को घायल कर अगवा किया, गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में प्रधान पद के प्रत्याशी को घायल कर अगवा किया, गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग पर लगाया जाम
Fri, 16 Apr 2021 10:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने आजमगढ़-मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी को पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही बाइक पर बिठाकर अपने साथ लेकर चले गए। इस बात की जानकारी होने पर नाराज ग्रामीणों ने आजमगढ़-मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी पद्माकर राय ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। शुक्रवार की रांत करीब नौ बजे वह प्रचार करने के सिलसिले में बड़ागांव चट्टी पर मौजूद थे। स्थानीय लोगों के अनुसार तीन बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने पद्माकर राय के ऊपर पिस्टल की बट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश घायल पद्माकर को जबरन बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए। इस बात की जानकारी होने पर नाराज ग्रामीणों ने आजमगढ़-मऊ रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, सरायलखंसी थाना प्रभारी राम सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन