फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ATMs, banks still scramble

एटीएम, बैंक में अब भी मारामारी

Fri, 25 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Fri, 25 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
ATMs, banks still scramble
आर्यसमाज स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा के बाहर पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की कतार।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में  में विभिन्न बैंकों, एटीएम और डाकघरों पर शुक्रवार को भी लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि पहले की अपेक्षा भीड़ कुछ कम नजर आ रही है, लेकिन लोगों की परेशानी अभी जस की तस है। अब लोग बैंक, एटीएम और डाकघरों में घंटों लाइन में लगे रहने को विवश हैं। 
विज्ञापन



सुबह से ही बैंकों व एटीएम पर लोगों की लंबी कतारें लगी रही। लाइन में घंटो लगे रहने के बावजूद धक्का मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। डाकघरों में तो अभी भी कैश की कमी बनी हुई है वहीं अधिकांश एटीएम बंद हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर शुक्रवार को एटीएम से 2000 रुपये के नोट मिलने शुरू हुए लेकिन अभी भी अधिकांश एटीएम नोट नहीं दे रहे हैं या बंद हैं। बैंक आफ इंडिया पहाड़ीपुर व यूबीआई  मर्यादपुर स्थित एटीएम का  शटर शुक्रवार को खुला तो कुछ राहत हुई।   
विज्ञापन



पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार भारत सरकार द्धारा 500 व 1000 के नोटों का प्रचलन बंद कर देने के बाद अभी भी अधिकांश स्थानों पर एटीएम नहीं खुले हैं। कुछ स्थानों पर एटीएम खुले भी तो वहां लंबी लाइनें लगी रही। उधर, जिले में अभी भी एटीएम में नए नोटों का अभाव है। अधिकांश एटीएम में तकनीकी कारणों एवं नए नोटों की कमी के चलते उसे बंद रखा गया है। कुछ स्थानों पर नए नोट मिल भी रहे हैं लेकिन वह महज 2000 या फिर 100-100 रुपये के लेकिन 500 रुपये के नोट का अभी लोगों को दर्शन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed