{"_id":"5b65f0754f1c1b9e3e8b5410","slug":"atm-stolen-case-exposed-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम चोरी कांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम चोरी कांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
mau
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में प्रेसवर्ता करते एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला थानीदास मोड़ स्थित यूबीआई का एटीएम काटकर साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी मामले का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लाख एक हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिया। मामले का खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र ने पचास हजार इनाम देने की घोषणा की।
अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने शनिवार की शाम कार्यालय में बताया कि 22 जुलाई की रात थानीदास मोड़ पर स्थित यूबीआई का एटीएम काटकर हुई साढे़ पांच लाख रुपये की चोरी का खुलासा 12 दिनों में कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि शुक्रवार की रात घोसी और कोपागंज थानों की सीमा पर मौजूद रईसार गांव के पास से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अच्छेलाल वर्मा बलिया जिले .के नगरा थाने के नरही पंडित का पूरा, बंधुलाल राजभर नगरा थाने के मेहराब का पुरवा नरही गांव, शिवकुमार राजभर नगरा थाने के मेहराब नरही गांव तथा अर्जुन कुमार सिंह नगरा थाने के नरही गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख एक हजार रुपये और एटीएम काटने में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक कटर, छह मोबाइल फोन, टावर से चुराई गई बैटरियां, दो रम्मा, लोहा काटने वाली आरी, इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन बोर्ड, इनवर्टर, तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। आरोपियों ने एटीएम चोरी कांड में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए घोसी कोतवाली के साथ कोपागंज थाने की पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया था। जांच पड़ताल और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी थी।