फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Atal Bihari was the leader associated with the land

जमीन से जुड़े नेता थे अटल बिहारी

Tue, 16 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari was the leader associated with the land
नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व पीएम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके ? - फोटो : MAU
मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि भाजपा के जनपद कार्यालय पर मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पणकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने उन्हें जमीन से जुड़ा नेता और एक अच्छा इंसान बताया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक अच्छे इंसान थे, जिन्होंने जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और जनता के प्रधानमंत्री के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। एक ऐसे इंसान जो बच्चे, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों सभी के बीच में लोकप्रिय थे। देश का हर युवा, बच्चा उन्हें अपना आदर्श मानता था। भारत की राजनीति में मूल्यों और आदर्शों को स्थापित करने वाले राजनेता और प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी का काम बहुत शानदार रहा। उनके कार्यों की बदौलत ही उन्हें भारत के ढांचागत विकास का दूरदृष्टा कहा जाता है। उनका सार्वजनिक जीवन बहुत ही बेदाग और साफ-सुथरा था। इसी बेदाग छवि और साफ-सुथरे सार्वजनिक जीवन की वजह से अटल बिहारी का हर कोई सम्मान करता था। उनके विरोधी भी उनके प्रशंसक थे। समारोह को रमेश राय, नूपुर अग्रवाल, सुनील कुमार यादव, राघवेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, राधेश्याम आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed