फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   AstroSurf, swimming pool project in the middle

एस्ट्रोटर्फ, स्वीमिंग पूल प्रोजेक्ट अधर में

Thu, 20 Sep 2018 10:48 PM IST
mau
mau Updated Thu, 20 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
AstroSurf, swimming pool project in the middle
जिला स्टेडियम में स्वीमिंग पुल के लिए जगह, जहां सिर्फ गड्ढा है। - फोटो : mau
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनने वाले एस्ट्रोटर्फ तथा स्वीमिंग पूल का प्रोजेक्ट अधर में है। ऐसे में जिले के खिलाड़ियों को  स्तरीय प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। जिससे खिलाड़ियों तथा खेलप्रेमियों में निराशा है। खेल विभाग ने एक वर्ष पूर्व 10.50 करोड़ का स्टीमेट निदेशालय को भेजा था। जबकि सर्वे में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ने यहां जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने का जिक्र किया था। इतना ही नहीं सूबे में नई सरकार बनने पर जिले से मंत्री बने दारा सिंह चौहान के मांगने पर तत्कालीन जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उन्हे प्रोजेक्ट की प्रति उपलब्ध कराया था। उधर, जिला क्रीड़ाधिकारी (डीएसओ) ने जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से आख्या मांगी है।    
विज्ञापन

   
जिला मुख्यालय के समीप डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, रेलवे में इंदिरा गांधी स्टेडियम बनने के लंबे समय बाद भी खेल सुविधाएं बहाल नहीं की जा सकी हैं। स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ तथा स्वीमिंग पुल बनाने की मांग दशकों से उठ रही है। एस्ट्रोटर्फ न होने से खिलाड़ियों को स्तरीय ट्रेनिंग नहीं मिल पा रही है। घास के मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस मामले में एबीजीपी के जिला संयोजक तथा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा था। शासन के निर्देश पर खेल विभाग ने वर्ष 2017-18 में  10.50 करोड़ का स्टीमेट निदेशालय को भेेजा था। एस्ट्रोटर्फ तथा स्वीमिंग पुल बनाए जाने के संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग ने सर्वे में जलनिकासी की व्यवस्था न होना पाया था।
विज्ञापन


अब एक बार फिर एस्ट्रोटर्फ तथा स्वीमिंग पुल के मामले मेें खेल विभाग ने लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग से जलनिकासी के संबंध में आख्या मांगी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो रिपोर्ट के बाद ही प्रोजेक्ट के बजट का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, गुरुवार को लोनिवि के अवर अभियंता ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। स्टेडियम से ही अपने करियर शुरू करने वाले हाकी खिलाड़ी मजहर कमाल का कहना है कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले हाकी मैच एस्ट्रोटर्फ पर ही हो रहे हैं। ऐसे में घास के मैदान पर हाकी खेलने वाले खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ पर अपनी फिटनेस कायम नहीं रख पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed