{"_id":"60a298df8ebc3ebf1a28ace3","slug":"assistant-teacher-suspended-in-case-of-commenting-on-social-media-mau-news-vns589985344","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के मामले में सहायक अध्यापक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के मामले में सहायक अध्यापक सस्पेंड
विज्ञापन
मऊ। घोसी ब्लाक क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापक द्वारा सोशल मीडिया पर देवी देवताओं तथा सरकार के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। साथ ही दो सदस्यीय टीम जांच टीम गठित किया है। टीम से 15 दिन में रिपोर्ट मांगा है।
घोसी ब्लाक क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक तेजभान की तैनाती है। सहायक अध्यापक ने सोशल मीडिया पर देवी देवताओं और सरकार के प्रति अमर्यादित टिप्पणी किया था। टिप्पणी से आहत शिकायतकर्ता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को शिकायती पत्र दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने मामले की जांच पड़ताल किया। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया। दो सदस्यीय टीम जांच टीम गठित किया है। जांच टीम में खंड शिक्षा अधिकारी परदहां माधवेंद्र पांडेय और अजब सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को नामित किया गया है। साथ ही आरोपी शिक्षक फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चक्की मुसा डोही पर अटैच किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर देवी देवताओं और सरकार के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में सहायक अध्यापक तेजभान को निलंबित कर दिया गया है। दो सदस्यीय टीम जांच टीम गठित किया है। इसके पूर्व भी सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर टिप्पणी करने पर सहायक अध्यापक तेजभान को 6 अप्रैल 2020 को निलंबित किया गया था। लेकिन शिक्षक द्वारा दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कहने पर विभाग की तरफ से कठोर चेतावनी देकर 11 सितंबर 2020 को बहाल कर दिया गया था।