फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assistant teacher suspended for being absent from school

Mau News: विद्यालय से गायब रहने पर सहायक अध्यापिका निलंबित

Sun, 01 Jun 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for being absent from school
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात कई शिक्षक विद्यालय के रजिस्टर पर हाजिरी बनाकर निजी कार्य में व्यस्त रहते हैं। ऐसा ही एक मामला आया है। घोसी ब्लॉक क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापिका विद्यालय मेें उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर निजी कार्य से विद्यालय से गायब रहने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित किया है। जांच टीम 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौपेंगी। कोपागंज ब्लाॅक क्षेत्र के कटवांस निवासी पवन कुमार यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऑनलाइन शिकायत किया कि घोसी ब्लॉक क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका रीना यादव विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाया है। उसी दिन न्यायालय में भी उपस्थित होना दिखाया है।
विज्ञापन

बीएसए ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सहायक अध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा। शिक्षिका द्वारा प्रस्तुत किया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सहायक अध्यापिका रीना यादव को निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोप पत्र जारी किया है। आरोप पत्र में लिखा गया है कि सहायक अध्यापिका विद्यालय में उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति बनाकर विद्यालय में उपस्थित नहीं रहती हैं। निलंबित सहायक अध्यापिका को बीआरसी घोसी से संबंद्ध किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि कार्य के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed