फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assistant teacher employed on fake marksheet sacked

फर्जी मार्कशीट पर नौकरी करने वाला सहायक अध्यापक बर्खास्त

Wed, 27 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher employed on fake marksheet sacked
बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय विद्यालयों में कूटरचित शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर नौकरी करने वाले रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के चकरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी की कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

शासन प्रशासन के जांच पड़ताल होने के बाद भी जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करते नजर आ रहे हैं। रतनपुुरा ब्लाक क्षेत्र के चकरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार जायसवाल के बीएड का फर्जी अंक पत्र और प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने का शिकायती पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने सहायक अध्यापक के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए भेजा। सहायक अध्यापक की तैनाती वर्ष 2005 में तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश से हुई थी। दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय से आई सत्यापन रिपोर्ट में बीएड अंकपत्र तथा प्रमाण पत्र फर्जी मिला। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक को कई अवसर प्रदान किया गया। लेकिन सही तथ्य प्रस्तुत करने में असफल रहे। बीएसए ने तैनात सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार जायसवाल को बर्खास्त कर दिया। इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि सत्यापन में बीएड का अंक पत्र फर्जी मिलने पर सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार जायसवाल को बर्खास्त कर दिया गया है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed