फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assembly elections will be conducted safely in a transparent manner: DM

पारदर्शी तरीके से सकुशल संपन्न होगा विधानसभा चुनाव: डीएम

Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections will be conducted safely in a transparent manner: DM
मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तिथियों की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से चुनाव संपन्न कराने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। रविवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में चुनाव की तैयारियों पर प्रकाश डाला। कहा कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की कुल चार विधानसभा सीटों के लिए मतदान अंतिम सातवें चरण में सात मार्च को तथा मतगणना 10 मार्च को होगी। जनपद के कुल 1960 बूथों पर 7840 मतदान कार्मिकों मतदान संपन्न कराएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी तक आयोग द्वारा रैलियों, रोड-शो एवं पदयात्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। जनपद में कुल 913 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 1960 बनाई गई है। आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही विकास संबंधी सांसद और विधायक निधियों से कोई धनराशि जारी नहीं की जाएगी। यदि सांसद या विधायक निधि से संबंधित किसी कार्य का वर्क आर्डर जारी हो गया। पहले से चालू कार्यों पर रोक नहीं होगी। साथ ही यदि स्कीम या कार्य स्वीकृत है और उसके लिए फंड जारी हो चुका है और सामान की खरीद हो गई है तथा वह साइट पर आ चुका है तो ऐसी स्कीम या कार्य जारी रहेंगे। जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 94 हजार 940 है। इस बार कुल एक लाख 15 हजार 536 नए मतदाता बढ़े है। जनपद में 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 30 हजार 857 है। 18 व 19 आयु वर्ग के कुल 16 हजार 914 युवा मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed