{"_id":"57337bc94f1c1b3a43919b72","slug":"asking-for-protection-money-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगने वाला चढ़ा हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगने वाला चढ़ा हत्थे
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 12 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार को कुख्यात अपराधी धर्मेन्द्र सिंह के नाम पर प्रधान से चार लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त लालजी कहार को गिरफ्तार कर लिया है। वह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ कर रहने वाला है। धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा सिम भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बदमाश ने एक प्रधान से चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसका खुलासा बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने एसपी आफिस में किया।
अल्देमऊ के प्रधान बुझारत राम को मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने खुद को कुख्यात अपराधी धर्मेन्द्र सिंह बताकर चार लाख रंगदारी मांगी। न देने पर जान से मार देने की धमकी दी थी। दुबारा नौ मई को भी पुन: धमकी दी गयी। प्रधान ने इस संबंध में चिरैयाकोट थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस टीम ने प्रधान बुझारत राम के साथ मिलकर अपराधी को पकड़ने का प्लान बनाया। सर्विलांस के जरिये धमकी देने वाले व्यक्ति को पकड़ने की प्लानिंग की गई। अल्देमऊ गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से कथित आरोपी के पहुंचते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।