फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Asked the name of the village and broke down on the young man, was beaten and injured

गांव का नाम पूछा और टूट पडे युवक पर , पीटकर किया घायल

Thu, 10 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Asked the name of the village and broke down on the young man, was beaten and injured
घोसी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर बाजार में 29 मई की दोपहर में पानी एवं कीचड़ के छींटे पड़ जाने के कारण दो समुदायों में हुए मारपीट के मामले को लोग भुला भी नहीं पाये थे कि बृहस्पतिवार की शामको अहमदपुर असना गांव के पास कुछ शरारती तत्वों ने गोरखपुर जिले के बडहलगज निवासी एक युवक को पीट कर घायल कर दिया। घटना के विरोध में बनाफा गांव के लोगों ने सुल्तानपुर में सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रावली कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। गोरखपुर जिले के बड़हलगज निवासी अजय पुत्र दिनेश अपने निजी कार्य से घोसी आये थे। घोसी से अपने ननिहाल बनाफ़ा जा रहे थे कि अहमदपुर असना गांव के पास पांच - छ युवक पूछने लगे कि कहां जा रहे हैं।जब उन्होंने बताया कि बनाफा जा रहे हैं तो सभी युवक उस पर टूट पड़े और मारने पीटने लगे और जख्मी कर भाग गये। जिसकी जानकारी होने पर बनाफा गांव के लोगों ने भी सुल्तानपुर बाजार में आकर रोड जाम कर दिया।इस बारे में कोतवाल कुमुदशेखर सिंह का कहना था कि शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इसके पूर्व बनाफा निवासी सुरेन्द्र सोनकर द्वारा कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमे के अनुसार 29 मई को सड़क पर लगे पानी के छींटे पड़ जाने पर सुल्तानपुर निवासी सम्स तबरेज ,मोहम्मद आबिद ,नान्हू,ताहिर,मोहम्मद असलम ,नम्मू एवं सम्सी ने लाठी डंडे ,राड से मारने पीटने के साथ ही ईंट पत्थर चलाने व गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। दूसरे पक्ष के नादिर द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें के अनुसार 29 मई की दोपहर में देवेंद्र सोनकर, उमाशंकर ,सागर ,आकाश ,संतोष ,अजय एवं राहुल ने बारिश के पानी के छींटे को लेकर दुकान का सामान तोड़कर नष्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed