{"_id":"689b93b62671e7b15d0978db","slug":"ashish-became-the-president-of-rotary-club-pride-vijay-bahadur-became-the-secretary-mau-news-c-295-1-svns1029-132099-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रोटरी क्लब प्राइड के अध्यक्ष बने आशीष, विजय बहादुर सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रोटरी क्लब प्राइड के अध्यक्ष बने आशीष, विजय बहादुर सचिव
विज्ञापन
रोटरी क्लब
- फोटो : क्लब
मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ का पद ग्रहण नगर के रोडवेज के पास एक मैरिज हाल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वर्तमान कार्यकाल के गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात नए सत्र के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और सचिव विजय बहादुर पाल को पद एवं दायित्व सौंपा गया।
पूर्व अध्यक्ष जीतेंद्र राखोलिया ने उपलब्धियों और सेवा कार्यों के बारे में बताया। इसके पूर्व रोटरी मंडल अध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल का मिर्जाहादीपुर में स्वागत किया गया। उसके बाद सभी लोग तमसा नदी तट स्थित बेलवा घाट पहुंचे। जहां दो चेंजिंग रूम का श्री अग्रवाल द्वारा लोकार्पण किया। इस दौरान बताया गया कि मंडल द्वारा प्रति माह 500 मोतियाबिंद के मुफ्त ऑपरेशन कराए जाएंगे।
इस दौरान मनोनीत अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और सचिव विजय बहादुर पाल ने विचार व्यक्त किए। इस समारोह में रोटरी प्राइड क्लब द्वारा जरूरतमंद धनंजय मिश्रा को एक साइकिल प्रदान की गई। संचालन कृष्णा खंडेलवाल ने किया। इस दौरान राकेश गर्ग, गिरीराज शरण अग्रवाल, डा.रघुनंदन अग्रवाल, गिरीधर अग्रवाल अन्य सदस्य मौजूद रहे।