फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   As soon as the BSP government comes, the goon mafia will hide in the bills - Satish Chand Mishra

सतीश चंद्र मिश्र बोले: बसपा सरकार आते ही गुंडे माफिया बिलों में छिप जाएंगे

Sun, 26 Dec 2021 12:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
As soon as the BSP government comes, the goon mafia will hide in the bills - Satish Chand Mishra
सतीश चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के चिरैयाकोट में राष्ट्रीय इंटर कालेज मैदान के पास बसपा के मंडलीय सम्मेलन में शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कहा कि दोनों ने प्रदेश को लूटा है। बसपा की सरकार बनते ही गुंडे माफिया बिलों में छिप जाएंगे। वह बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में मायावती की सरकार रही, अमन कायम रहा, नौजवानों को नौकरियां दी गईं। भाजपा सरकार ने नौकरियां खत्म कर दीं। सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। सरकार सभी सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में सौप कर बेरोजगारी को बढ़ाने पर तुली हुई है।

विज्ञापन

दावा किया कि 2007 में जिस तरह बसपा आई थी, प्रदेश में भाई चारा कायम हुआ था। कहा कि सपा ने कुछ भी नही किया। सपा सरकार में गुंडा, माफियाओं, बलात्कारियों का बोलबाला था। कहा कि सपा शासन काल में 134 दंगे हुए, जिस समय मुजफ्फरपुर में दंगा हो रहा था, उस समय सैफई में नाच गाना चल रहा था। कहा कि बसपा के विधायको को सपा ने तोड़ा।

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, नकुल दुबे, जिलाध्यक्ष राजविजय, सांसद घोसी प्रतिनिधि गोपाल राय, सांसद संगीता आजाद, विधायक उमाशंकर सिंह, आजाद अरिमर्दन, विजय प्रताप, डा. बलिराम, सालिम अंसारी, वीरेंद्र चौहान, हरिश्चंद्र गौतम, इंदल राम, विनोद चौहान,अरुण पाठक, महंत अवधेश चंद आदि सहित बलिया, मऊ और आजमगढ़ जिलों के बसपा नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed