फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arya Samaj took out Shobha Yatra

आर्य समाज ने निकाली शोभा यात्रा

Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj took out Shobha Yatra
नगर में आर्य समाज के ऋषिबोधोत्सव एवं वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन निकाली गई शोभायात्रा में शामिल ल? - फोटो : MAU
मऊ। आर्य समाज मऊनाथ भंजन का 117 वां वार्षिकोत्सव एवं ऋषि बोधोत्सव महाशिवरात्रि के दिन प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ और उनकी पत्नी पुष्पा तिवारी यजमान रहे। यज्ञब्रह्मा स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती एवं वेदपाठी मनीष आर्य रहे। इस दौरान समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे से आर्य समाज के प्रांगण से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो रेलवे फाटक तक गई। शोभायात्रा में आर्य समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित दयानंद बाल विद्या मंदिर, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कालेज, डीएवी बाल विद्या मंदिर रामपुर चकिया के बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं शोभायात्रा की गरिमा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा में बैंड बाजे, रथ एवं साथ में भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर आर्य समाज के मंत्री अजय आर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम 14 मार्च तक अनवरत चलेगा। जिसमें सुबह यज्ञ, भजन और शाम को संगीत का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को आर्य समाज द्वारा संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों के सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा प उनकी माताओं को मातृ सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ ने बताया कि आर्य समाज का 117 वां वार्षिकोत्सव महर्षि दयानंद जी के बोध दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कहा कि आइए स्वामी दयानंद जी के दिखाए गए रास्ते पर चलने, आर्य समाज के नियमों का पालन करने एवं बुराइयों को त्यागने का संकल्प लें। आर्य समाज के प्रधान उदय प्रताप आर्यने कहा कि दयानंद जी द्वारा किए गए सामाजिक कुरीतियों के खंडन एवं आध्यात्मिक उन्नति को दृष्टिगत रखते हुए समाज हित में पाखंड रहित इस प्रकार के कार्यक्रम होने चाहिए। इस अवसर पर अजय आर्य, उपप्रधान प्रहलाद वर्मा, बृजेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed