फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arun Kumar Tripathi elected President and Muhammad Tariq Jamil Minister

अरूण कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष और मुहम्मद तारिक जमील मंत्री निर्वाचित

Fri, 04 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Arun Kumar Tripathi elected President and Muhammad Tariq Jamil Minister
मधुबन (मऊ)। तहसील बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। मतदान दोपहर दो बजे तक हुआ। मतदान में सभी 63 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद दोपहर तीन बजे से हुई मतगणना मे अरूण कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष और मुहम्मद तारिक जमील मंत्री निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर बधाई दिया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी मोहन यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अरूण कुमार त्रिपाठी 32 मत पाकर 12 मतों से विजयी हुए। वहीं दूसरे प्रत्याशी अभय नारायण मौर्य को 20 मत प्राप्त हुआ। तथा धनंजय पांडेय को 11 मत प्राप्त हुआ। वही मंत्री पद पर मुहम्मद तारिक जमील विजय हुए, उनको 38 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर दूसरे प्रत्याशी कृष्ण मुरारी सिंह को 25 मत प्राप्त हुआ । कोषाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण विजयी हुए उन्हें 33 मत प्राप्त हुआ। जबकि उनके प्रतिद्वंदी वीरेंद्र यादव को 30 मत प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि इन तीनों पदों पर सीधा मुकाबला था। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर बधाई दिया। साथ ही खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बाटी। बधाई देने वालों में इस मौके पर जगदीश सिंह, अविनाश मल्ल, शिव प्रकाश सिंह, अखिलेश पांडेय, जवाहर लाल पांडेय, पारस यादव, धनंजय पांडेय आदि अधिवक्ता रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed