फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ARM kept waiting for the written order of the government

सरकार के लिखित आदेश का इंतजार करते रहे एआरएम

Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
ARM kept waiting for the written order of the government
मऊ। रविवार को यूूपी टीईटी परीक्षा निरस्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों से निशुल्क पहुंचाने का आदेश तो जारी किया लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश का अनुपालन न किए जाने से अभ्यर्थियों को किराया देकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। परिवहन निगम के आला अधिकारी देर शाम तक सरकार के लिखित आदेश का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जिले में मऊ डिपो तथा दोहरीघाट डिपो है। मऊ डिपो से 53 बसें तथा दोहरीघाट से 51 बसें विभिन्न रुटों पर संचालित होती हैं। रविवार को यूपीटीईटी परीक्षा निरस्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा टीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज से नि:शुल्क भेजने का फरमान जारी किया। इंटरनेट पर भाषण वायरल होते ही अभ्यर्थी रोडवेज बसों में सवार हो गए। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश जारी न करने के चलते अभ्यर्थियों को टिकट लेना पड़ा। कई अभ्यर्थियों तथा परिचालक में आदेश को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो गई।
विज्ञापन

अभ्यर्थी परिवहन निगम के आला अधिकारियों को कोस रहे थे। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के आदेश को भी परिवहन निगम के आला अधिकारियों ने ठेंगा दिखा दे रहे हैं।इस संबंध में मऊ डिपो पर इंतजार करते मनोज कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह का कहना था कि परीक्षा निरस्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने टीईटी अभ्यर्थियों को निशुल्क भेजने का फरमान जारी किया है। लेकिन आला अधिकारी लिखित आदेश न मिलने की बात कह रहे हैं। इसके चलते टिकट लेकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मऊ डिपो के एआरएम रेमश चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के भाषण को इंटरनेट पर सुन तो रहे हैं, लेकिन टीईटी अभ्यर्थियों को नि:शुल्क भेजने का लिखित आदेश नहीं मिला है। वहीं दोहरीघाट के एआरएम डीके सिंह ने बताया कि टीईटी अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा करने के मामले में शासन से लिखित आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed