{"_id":"6436f4e5657b7225e20dd6a7","slug":"arithmetic-begins-to-occupy-the-14th-chairman-mau-news-c-20-1-151418-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 14वें चेयरमैन पर कब्जे के लिए गुणागणित शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 14वें चेयरमैन पर कब्जे के लिए गुणागणित शुरु
विज्ञापन
निकाय चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों के दफ्तरों में हलचल बढ़ गई है। कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के14वें चेयरमैन के चुनाव को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। चुनावी गुणा गणित के साथ ही विभिन्न दलों से टिकट पाने की होड़ मची है। जाति, वर्ग के आधार पर जोड़ तोड़ भी की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं। राजनीतिक दलों के दफ्तरों से लेकर चट्टी चौराहों तक चर्चाओं का दौर तेज है। नाते रिश्ते खंगाले जाने के साथ ही पुराने संबंधों को ताजा करने की कवायद जोरों पर है। किसी भी तरह के छोटे-बड़े मांगलिक कार्यो में जातिगत वोट की गरज से औपचारिक बुलावे पर भी भावी प्रत्याशी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंच जा रहे हैं। नजदीकियां बढ़ाने और जताने के बहाने भी ईजाद किये जा रहे हैं। बहलहाल कोपागंज नगर पंचायत के 14 वें चेयरमैन के दावेदारों में महिला सीट के लिए आरक्षित होने के कारण निवर्तमान चैयरमैन शबनम हेलाल और अरशद रेयाज घर की महिला सदस्य को सपा से टिकट पाने की जुगत में लग गए हैं तो वहीं डॉ वीरेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता भी भाजपा के टिकट पर दावेदारी ठोंक रहे हैं। बता दें कि कोपागंज को वर्ष 1958 में नगर पंचायत का दर्जा मिला। प्रथम चेयरमैन के तौर पर फैजुल्लाह अहमद 1962 तक कुर्सी पर काबिज रहे। वर्ष1962 से 1965 तक महादेव तिवारी, 1966 से 1970 तक युसूफ वकील, 1971 से 1975 तक निवर्तमान अध्यक्ष हेलाल अहमद के दादा इदरीश चेयरमैन रहे। वर्ष 1976 में हाजी मुस्तफा के कार्यकाल के दौरान उपचुनाव कराया गया। इसमें इकबाल अहमद विजयी रहे। उन्हें लगातारअगले दो चुनावों में भी सफलता मिली। वर्ष 1995 में हुये चुनाव में भी चेयरमैनी उनके घर में ही रही और उनकी बहू इशरत बानो चुनाव में विजई होकर चेयरमैन बनीं। इसके उपरांत 2001 में नसीम अहमद जीते। 2006 में हेलाल अहमद ने जीत दर्ज की। पुन 2012 में कांग्रेस के हेलाल अहमद अंसारी ने रेयाज अहमद को लगभग 500 मतों से हराकर चेयरमैनी पर कब्जा बरकरार रखा। 2017 में हेलाल अहमद की पत्नी शबनम हेलाल ने इक़बाल अहमद की पुत्रबधु अमीना सिद्दीकी को 529 वोटों से हराकर लगातार तीसरी बार परिवार में नगर पंचायत अध्यक्ष पर कब्जा बरक़रार रखा। अब तक मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण मुस्लिम वोट निर्णायक की भूमिका निभाते रहे हैं। लेकिन नए परिसीमन में अच्छी खासी हिन्दू आबादी जुड़ने से लड़ाई कांटे की होने की संभावना बढ़ गई है। जिसके चलते भाजपा भी इस बार अपना खाता खोलने की उम्मीद पाले है। इनसेट: साहू समाज के मतों पर नजर
कोपागंज। कोपागंज नगर पंचायत चुनाव के बाबत भाग्य आजमाने वाले प्रत्येक दलों के प्रत्याशियों की निगाहें साहू समाज पर टिकी हुई हैं। चूंकि पूरे नगर में मुस्लिम मतदाताओं के बाद दूसरे स्थान पर साहू समाज के मतदाता हैं और इनका मत निर्णायक होता है।इसी वर्ग से डॉ वीरेंद्र गुप्ता की माता पार्वती देवी और संजीव कुमार गुप्ता की माता पुष्पा देवी दावेदार हैं। दोनों इस वर्ग पर अपना दावा जताते हुए भाजपा से टिकट पाने की जुगत में हैं। नगर पंचायत के कुल 17 वार्डो में पांच सौ परिवारों में इस समाज के वोटरों की संख्या लगभग चार हजार है। इन वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिये हर दलों द्वारा अभी से हथकंडे अपनाये जाने लगे हैं। साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष अनूप साहू का कहना है कि इस बार नगर पंचायत की महिला वर्ग के लिये आरक्षित है। इस लिये चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जायेगा।