फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Area of Panchayat members reject a Form

क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक पर्चा निरस्त

Thu, 22 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Thu, 22 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव में जिले में रिक्त 53 पदों पर 27 पदों के लिए विभिन्न ब्लाकों में नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच में क्षेत्र पंचायत का पर्चा निरस्त हो गया। इस दौरान कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें सिर्फ प्रधान पद के एक पद पर दो नामांकन होने के चलते 30 सितंबर को चुनाव हो सकता है। बाकी पदों पर अब एक-एक प्रत्याशी होने के चलते वह निर्विरोध होंगे। आज प्रतीक चिह्न आवंटन होगा।
विज्ञापन


जिले में रिक्त पदों पर पंचायत उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। जिले में घोसी ब्लाक के सोमारीडह गांव में एक प्रधान पद का पद रिक्त था, जब कि दोहरीघाट ब्लाक के गोंठा में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त था। इसके अलावा विभिन्न ब्लाकों में कुल 27 पदों के लिए 27 नामांकन दाखिल हुए। इसके अलावा 23 रिक्त पदों पर एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो सका। दोहरीघाट ब्लाक के गोंठा क्षेत्र पंचायत वार्ड नंबर 75 में भोला एवं बबलू ने नामांकन दाखिल किया था। एक का पर्चा त्रुटियों के चलते निरस्त हो गया। 
विज्ञापन


सदस्य पदों पर रानीपुर में तीन पदों पर तीन, बड़रांव में 33 पद हैं, जिनमें 15 पदों पर 15 प्रत्याशी, दोहरीघाट में सात पदों पर सात प्रत्याशियों ने नामांकन  दाखिल किया। फतहपुर मंडाव ब्लाक के दो रिक्त पदों पर एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल करने में रुचि नहीं दिखाई। सहायक निर्वाचन अधिकारी नन्हकू यादव ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन होगा एवं 30 सितंबर को मतदान की तिथि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed