फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Appointment of qualified teachers for evaluation of board examination

बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति

Wed, 10 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Appointment of qualified teachers for evaluation of board examination
मऊ। वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में मूल्यांकन कार्य और कक्ष निरीक्षक सहित अन्य कार्यों में योग्य अध्यापकों की नियुक्ति की जाय। इसके लिए शासन से अध्यापकों की सूची व शैक्षिक अर्हता के विवरणों को अपडेट कराया जाय। ये निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त अध्यापकों के शैक्षिक विवरणों को 20 मार्च तक वेबसाइट पर अपडेट करने का निर्देश दिए हैं। कहा, शैक्षिक अर्हता एवं योग्य अध्यापकों के विवरणों को ही अपलोड किया जाए। वहीं जो अध्यापक दिवंगत हो गए हों अथवा विद्यालय छोड़कर जा चुके हों, उनके नाम डिलीट कराएं जाएं। सेवानिवृत्त अध्यापक यदि दोबारा शिक्षक के रूप में नियुक्त किए गए हों तो उनके नाम रिटायर्ड पूल शिक्षक के रूप में अपलोड करने को कहा। इसके बाद अध्यापकों की अपडेट सूची की हार्ड कॉपी 22 मार्च तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed